फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल से सामान चोरी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राइस मिल से लोहे का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चांद वासी कंग कॉलोनी थानेसर के कब्जे से चोरीशुदा सामान भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए एएसपी कर्ण गोयल ने बताया कि 24 दिसंबर 2021 को सुनील कुमार पुत्र साधुराम वासी सुभाष गली थानेसर ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसका दीपक एग्रो इंडस्ट्रीज के नाम से अमीन रोड कुरुक्षेत्र पर राइस मिल है। 24 दिसंबर की रात को वह अपने राइस मिल में ही मौजूद था कि उसे कुछ सामान उठाने की आवाज सुनाई दी। उसने जाकर देखा तो मिल से दो गोल पाईप, दो चकोर पाइप, एक लोहे की सीढ़ी व एक लोहे का स्टैंड गायब था।
शिकायत पर 26 दिसंबर 2021 को पुलिस टीम ने आरोपी अजय सक्सेना वासी पटियाला बैंक कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया और अदालत के आदेश पर कारागार भेज दिया था। टीम ने मामले की जांच करते दूसरे हुए आरोपी चांद वासी कंग कॉलोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई तीन पहिया रेहड़ी व गीता जयंती महोत्सव के दौरान दिनांक 08 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें