फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम बेचने आया स्कूटी सवार व्यक्ति काबू, 140 ग्राम अफीम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने स्कूटी चालक को काबू करके उसके कब्जे से 140 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी अपने गांव से अफीम बेचने के लिए दूसरे गांव आया था। पुलिस ने आरोपी रणजीत सिंह वासी कैंथला को अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

एएसपी कर्ण गोयल ने बताया कि 1 जनवरी को सीआईए-1 की टीम कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर फ्लाईओवर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि रणजीत सिंह अफीम बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने बिलोचपुरा बस अड्डा के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद वहां से स्कूटी पर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने उससे पूछताछ की और तलाशी ली, जिसमे उसके पास 140 ग्राम अफी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी रणजीत सिंह को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें