फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समर स्कूल में विद्यार्थियों को रुचिकर तरीके से पढ़ाए जाएंगे साइंस और गणित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विद्या​​र्थियों को संबो​धित करते हुए जिला मौलिक ​शिक्षा अ​धिकारी विनोद कौ​शिक। ंसव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग तथा सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया के सहयोग से श्री कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (स्काईट) परिसर में 21 दिवसीय समर स्कूल प्रेरणा 2024 का शुभारंभ किया गया, जिसमें मुख्यातिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक रहे। इसमें सरकारी विद्यालयों की कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गणित व विज्ञान की निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में उपयोगी गणित व विज्ञान के अलावा चुंबक, ध्वनि, ऊर्जा, बल, विद्युत, रासायनिक अभिक्रियाएं, सूक्ष्मदर्शी, टेलीस्कोप, विज्ञान का जंतर मंतर, मोबाइल साइंस वैन तथा अन्य आवश्यक उपविषयों को रुचिकर तरीके से पढ़ाया जाएगा। इसी के साथ विद्यार्थी वैज्ञानिक विधि सीखने का प्रयास करेंगे तथा लैब स्किल का इस्तेमाल करके परिणामों की स्वयं जांच करेंगे ताकि मस्तिष्क में विषय वस्तु पूर्णतया स्पष्ट हो जाए और विद्यार्थियों में निरीक्षण व उत्तरदायित्व की भावना का भी विकास हो सके।

मुख्यातिथि ने कहा कि समर स्कूल का उद्देश्य व्यक्तित्व निर्माण है। इसमें विद्यार्थियों को विज्ञान एवं गणित विषय में पारंगत बनाने के साथ-साथ लक्ष्य निर्धारण के लिए भी तैयार किया जाएगा ताकि विद्यार्थी समय रहते अपना लक्ष्य निर्धारित कर सकें और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम कर सकें। उन्होंने आयोजकों से आह्वान किया कि विद्यार्थियों को गणित तथा विज्ञान विषय पढ़ाने के साथ-साथ गर्मी को देखते हुए उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन

स्काईट निदेशक डॉ. डीडी शर्मा ने कहा कि समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को कोई भी असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा विद्यार्थियों को हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. तरसेम कौशिक और डीएमएस विजय भारद्वाज ने बताया कि समर स्कूल में आईआईटी रुड़की, दिल्ली, मोहाली, एसवीएनआईटी सूरत तथा पंजाब विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी शिक्षक की भूमिका निभाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। इस मौके पर महिपाल शर्मा, सतबीर कौशिक, सुभाष सिंधवानी सहित उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे मेंटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें