फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भीषण गर्मी के चलते 31 तक रहेंगे स्कूल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। 31 मई तक बालवाटिका से लेकर 12वीं कक्षा के सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे। उत्तर भारत में लगातार गर्मी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं और गर्म हवा परेशानी का सबब बनी हुई है, जिसके चलते विभाग की ओर से अवकाश घोषित किया गया है। लू के चलते शिक्षा विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निजी व सरकारी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गर्मी से विद्यार्थियों के बचाव के लिए पहले विभाग की ओर से हीट वेव से बचाव के लिए पत्र जारी किया गया और स्कूल के समय में भी बदलाव किया गया था लेकिन लू के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए छुट्टियां की गई हैं। डीएसएफ तरसेम कौशिक ने बताया कि अब स्कूलों में विद्यार्थी एक जुलाई को ही लौटेंगे। एक जून से 31 जून तक ग्रीष्मकालीन छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में विद्यार्थियों को होमवर्क ऑनलाइन ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें