फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बहुरेंगे कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की कार्यशाला के दिन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में खड़ी कंडम बसें।संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की कार्यशाला के दिन बहुरेंगे। डिपो की कार्यशाला के बेहतर होने की उम्मीद अब जगने लगी हैं, जिससे जहां चालकों की परेशानियां कम होगी तो वहीं कार्यशाला में काम करने वाले कर्मियों की परेशानी भी कम होगी।
विज्ञापन


डिपो की कार्यशाला में लंबे समय से पड़ी 14 कंडम बसों की नीलामी होने के चलते जगह की दिक्कत दूर होने की उम्मीद जगी है। हालांकि डिपो की कार्यशाला में 44 कंडम बसों की नीलामी 15 दिन पहले ही हुई थी, जिनका उठान भी अभी जारी है। वहीं डिपो की कार्यशाला से 14 अन्य कंडम बसों की नीलामी होने के चलते कंडम बसों की संख्या 44 से बढ़कर अब 58 हो जाएगी। कंडम बसों के उठने से कार्यशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त तो होगी ही साथ ही अन्य कई सुविधाएं भी बेहतर होगी।

रोडवेज कर्मियों की माने तो डिपो में नई बसों के आने से जगह की समस्या होने लगी थी जबकि कई बार खराब बस को ठीक करते समय ट्रायल लेते समय दूसरी बसों से टकराने की संभावना भी बनी रहती थी, लेकिन अब कंडम बसों के उठने से जगह की समस्या का समाधान होने की उम्मीद नजर आने लगी है।
विज्ञापन



कार्यशाला के हालात बेहतर होने की उम्मीद : नरेंद्र पांचाल
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल का कहना है कि डिपो की कार्यशाला में जब से नई बसें आई है जगह की समस्या खड़ी हो गई थी, लेकिन अब कंडम बसों के उठान होने से जगह की समस्या का समाधान तो होगा ही साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था भी दुरुस्त होगी।




जल्द होगी 14 कंडम बसों की नीलामी : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि पहले 44 कंडम बसों की नीलामी हुई थी। अब 14 कंडम बसों की नीलामी भी जल्द होगी। इन कंडम बसों की नीलामी के लिए रोडवेज निदेशालय से पिछले कई महीनों से पत्राचार किया जा रहा था।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में खड़ी कंडम बसें।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें