फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक माह की छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, लौटी रौनक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पहले दिन हथीरा सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ संवाद स्थापित करते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के सरकारी और निजी स्कूल करीब एक माह पांच दिन की गर्मी की छुट्टियों के बाद बुधवार को खुले। सुबह से ही स्कूलों के बाहर बच्चों की चहल-पहल देखने को मिली। सड़कों पर स्कूल बसें दौड़ती नजर आईं और अभिभावक भी बच्चों को छोड़ने के लिए स्कूलों के बाहर पहुंचे।
विज्ञापन

पहले दिन कुछ विद्यार्थी देर से पहुंचे। कुछ स्कूलों में शिक्षकों को भी पहुंचने में थोड़ी देरी हुई। लेकिन कुछ ही देर में विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल बन गया। पहले दिन स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या बेहद कम रही। कई स्कूलों में प्रार्थना सभा के बाद विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। नियमित कक्षाएं भी शुरू कराई गईं। हथीरा के सरकारी स्कूल में बच्चों का प्रार्थना सभा में स्वागत हुआ। उनसे उनकी छुट्टियों के अनुभव भी पूछे गए। छुट्टियों के बाद विद्यालयों में फिर से रौनक लौटने से शिक्षा व्यवस्था पटरी पर आती नजर आई। जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने बताया कि अब नियमित पढ़ाई शुरू होगी। आगामी परीक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें