कुरुक्षेत्र। जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान ऑपरेशन मैदान-2.0 चलाया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत 41 मामले दर्ज कर 76 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें दो मामले वाणिज्यिक मात्रा के थे।
पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने बताया कि अभियान में 545 ग्राम हेरोइन और 18 किलो गांजा बरामद हुआ। 151 किलो चूरा पोस्त, 1 किलो अफीम, 33.670 ग्राम स्मैक और 8 ग्राम चरस भी जब्त की गई। पुलिस ने 4 लाख 83 हजार 660 रुपये की नकदी भी बरामद की। एक ट्रक, पांच कारें, तीन मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। बिना लाइसेंस शराब रखने पर 531 बोतल देसी शराब, 200 लीटर लाहन और 21 लीटर कच्ची शराब मिली। चार देसी पिस्तौल और 25 कारतूस भी पुलिस ने कब्जे में लिए। पुलिस ने 359 आदतन अपराधियों की जांच की और 54 नए हिस्ट्रीशीट खोले। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 173 चालान किए गए। नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर प्रहार करते हुए 98 आरोपियों की संपत्तियां चिह्नित की गईं। चार अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई हो चुकी है। 97 नशा प्रभावित व्यक्तियों की पहचान कर 94 का उपचार कराया गया। जिले में 20 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और 334 नए पुलिस मित्र जोड़े गए।