फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सावन की धूम, शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में सावन के तीसरे दिन रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। दरबार में सावन महीने का निरंतर शिव पूजन अनुष्ठान एवं रुद्राभिषेक चल रहा है।
विज्ञापन

महंत राजेंद्र पुरी ने अन्य संतों के सान्निध्य में नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग पर रुद्राभिषेक किया तो दरबार हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर डीडी शर्मा तथा प्रदीप टाया ने मुख्य यजमान के तौर पर शिव पूजन अनुष्ठान में भाग लिया। पूजन में मनदीप सिंह बराड़ा, रमेश टाया, पवन टाया, रवि कुरुक्षेत्र, जगीर सिंह, विनोद सैनी, धर्मवीर,कर्म सिंह, संदीप ओजना, धर्मेंद्र, प. शोभित दास, प. दिनकर शर्मा शामिल रहे। महंत ने कहा कि 14 जुलाई को सावन के पहले सोमवार के अवसर पर दरबार में सर्वकल्याण की भावना से विशेष रुद्राभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें