फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सराफ एसोसिएशन का हुआ पुनर्गठन, संजय पाटिल सर्वसम्मति से बने प्रधान

विज्ञापन
शाहाबाद। जानकारी देते सर्राफा एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान व सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। सराफा एसोसिएशन के पुनर्गठन के लिए शुक्रवार को हुई बैठक में संजय पाटिल को सर्वसम्मति से नया प्रधान नियुक्त किया गया है। बैठक में सराफा व्यापार से जुड़े व्यापारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी के साथ चर्चा की गई। संजय पाटिल के नाम पर सभी सदस्यों ने एकमत होकर सहमति जताई।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए राजेश सिंगला को सचिव, विपुल सिंगला को उप प्रधान, अंकित सिंगला को कैशियर तथा डोना कालड़ा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। नवनियुक्त प्रधान संजय पाटिल ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास, सम्मान और उम्मीद के साथ उन्हें प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता, व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा सर्राफा बाजार से जुड़े मुद्दों के समाधान को उनकी प्राथमिकता रहेगी। एसोसिएशन को और अधिक संगठित एवं प्रभावशाली बनाने के लिए सभी सदस्यों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। बैठक के दौरान व्यापारिक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि सर्राफा बाजार की वार्षिक ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 26, 27 और 28 जून को रहेंगी। इन तीनों दिनों में शाहाबाद का संपूर्ण सराफा बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें