फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुठभेड़ में घायल बदमाश संजय गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया देसी पिस्टल और दो कारतूस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा में ब्लॉक समिति सदस्य सचिन पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी संजय उर्फ दीपू रंधावा को पुलिस ने उपचार के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को सीआईए-एक की टीम ने मंगलवार रात हुई मुठभेड़ के बाद काबू किया था। वह पुरानी रंजिश के चलते सचिन की हत्या करने के फिराक में घूम रहा था।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार ने बताया कि एनएच-152 फुलगढ़ के पास हुई कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद किया गया। घटनास्थल से पुलिस ने छह खाली खोल भी बरामद किए हैं। आरोपी को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में भर्ती कराया गया था, जहां से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी संजय उर्फ दीपू रंधावा निवासी फौजी प्लॉट, पिहोवा पर पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे मामले शामिल हैं। वह इन मामलों में जमानत पर चल रहा था।
पुलिस जांच में सामने आया कि 20 जून की रात पिहोवा क्षेत्र में ब्लॉक समिति सदस्य सचिन निवासी सतौड़ा पर रंजिश के चलते हमला किया गया था। इस मामले में आरोप है कि संजय और उसके साथियों ने तलवारों व अन्य हथियारों से सचिन पर जानलेवा हमला किया था। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। सीआईए-एक की टीम अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें