फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित दो बाइक बरामद की हैं। डेरा लाडवा निवासी सत्यनारायण ने पांच जुलाई को थान लाडवा में दी शिकायत में बताया कि वह आइसक्रीम बेचने का काम करते हैं और उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल अपने घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो मोटरसाइकिल गायब मिली। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए लाडवा को सौंपी गई। टीम ने जांच के दौरान डेरा लाडवा निवासी कुलदीप उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। इसके अलावा उसके कब्जे से एक अन्य मोटरसाइकिल भी मिली है, जिसके संबंध में जांच की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन



12 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। सीआईए लाडवा ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 12 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामचंद्र कॉलोनी थानेसर निवासी पंकज कुमार उर्फ भोला के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी थीम पार्क थानेसर स्थित स्टेज के पास मोटरसाइकिल पर सवार होकर हेरोइन बेचने के लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


घर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
इस्माईलाबाद। अपराध अन्वेषण शाखा-2 ने एक घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया हुआ सामान बरामद किया है। आरोपी की पहचान गांव चीबा निवासी व वर्तमान में सिरसमा निवासी अमीर उर्फ दीपक के रूप में हुई है। दो जुलाई को एक महिला ने थाना झांसा में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। अगले दिन घर लौटने पर कमरे का ताला टूटा मिला और घर से सोने-चांदी के आभूषण तथा करीब 12 हजार रुपये की नकदी चोरी मिली। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई। निरीक्षक मनदीप सिंह की टीम ने सात जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन



गांजा रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
शाहाबाद। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने गांजा रखने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाहाबाद की डेहा कॉलोनी निवासी गब्बर के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार दो जून डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में शाहाबाद में सर्च अभियान चलाया गया था। इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में गांजा छिपाकर रखता है। पुलिस ने स्थानीय गणमान्य लोगों की मौजूदगी में घर की तलाशी ली, जहां से 90 ग्राम गांजा बरामद हुआ। हालांकि उस समय आरोपी मौके से फरार मिला। इस संबंध में थाना शाहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था।


मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया
इस्माईलाबाद। मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। इस्माईलाबाद निवासी नवीन सैनी ने शिकायत दी थी कि उसने कस्बे में जिम खोल रखी है। तीन जुलाई को जिम में विवाद के बाद रात करीब नौ बजे कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया था। हमलावर उन्हें घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए थे। उपचार के लिए उन्हें इस्माईलाबाद और बाद में एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में भर्ती कराया गया। शिकायत के आधार पर थाना इस्माईलाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए कस्बे के संतनगर निवासी आरोपी कुलदीप उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में शामिल एक नाबालिग आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें