फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सफाई कर्मियों ने रोके टिप्पर, नहीं हो सका घरों से कूड़े का उठान

Tue, 18 Aug 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नप कार्यालय के मुख्य गेट के पास ही पड़ा कचरे का ढेर। संवाद 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अधिकारी समाधान शिविर में आए हुए लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें तथा उनकी समस्या का समाधान होने के बाद संबंधित पोर्टल पर भी अपडेट करें। समाधान शिविर में जो भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर आए उसे समाधान शिविर से संबंधित एक स्लिप दी जाए, जिस पर नंबर, तिथि और उसकी समस्या अंकित हो ताकि अगली बार जब वह आए तो उसे पता हो कि उसकी क्या समस्या थी और उसने किस तारीख को अपनी समस्या दी थी।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने ये निर्देश दिए। वे सोमवार को न्यू लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आए हुए लोगों की समस्याओं का समाधान करने के उपरांत उपस्थित अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने क्रिड व अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों को सुना तथा इनमें से 20 से अधिक समस्याओं का मौके पर समाधान किया तथा इतनी ही समस्याओं का समाधान करने के लिए समय सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लगाए जा रहे शिविरों का फायदा उठाएं, यह शिविर हर सोमवार और वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाता है। संवाद

कुरुक्षेत्र। नप कार्यालय के मुख्य गेट के पास ही पड़ा कचरे का ढेर। संवाद 

कुरुक्षेत्र। नप कार्यालय के मुख्य गेट के पास ही पड़ा कचरे का ढेर। संवाद 

कुरुक्षेत्र। नप कार्यालय के मुख्य गेट के पास ही पड़ा कचरे का ढेर। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें