फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छात्रों के साथ मिलकर बदलेंगे विश्वविद्यालय की दशा : दिग्विजय

Tue, 18 Aug 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नरहरि छात्रावास में छात्रो के साथ भोजन करते हुए दिग्विजय चौटाला। इनसो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में दाखिला लेने के बाद सोमवार को पहली बार कक्षा लगाने विश्वविद्यालय में अपने विभाग में पहुंचे और उन्होंने यहां अपने पाठ्यक्रम के अनुसार अपने सहपाठियों के साथ बैठकर डॉ. रमा से सामाजिक कल्याण का पाठ पढ़ा। करीब एक घंटा की कक्षा लगाने के बाद विभागाध्यक्ष सहित अन्य अपने प्रोफेसरों से मिले और मुलाकात की।
विज्ञापन

चौटाला के सोमवार को कक्षा लगाने की पहले से सूचना पर जेजेपी के छात्र संगठन इनसो ने उनका जोर-शोर से स्वागत किया और पौधरोपण करने के बाद कक्षा में जाने दिया। दिग्विजय ने कक्षा लगाने के बाद विश्वविद्यालय की एक कैंटीन में बैठकर छात्रों से संवाद किया और छात्रावास में जाकर खाना खाया। इस अवसर पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उनका इस विश्वविद्यालय से पुराना नाता है उन्होंने अपनी छात्र राजनीति यहीं से शुरू की थी और फिलहाल इस विश्वविद्यालय में उनका पहला काम लोक प्रशासन की शिक्षा ग्रहण करना है। वह नियमित तौर पर यहां कक्षा लगाने के लिए आए करेंगे और इस दौरान वह पहले की तरह छात्रों की आवाज भी हक-हकूक के साथ उठाते रहेंगे।
उन्हाेंने कहा कि वह जल्द ही छात्रों के साथ एक संवाद कार्यक्रम विश्वविद्यालय में छात्रों को आ रही दिक्कतों को समझेंगे। वह उनका छात्र संगठन इनसो पूरे जोर-शोर से उन समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठा उनका हल करवाएंगे। वह इस विश्वविद्यालय में आम छात्र की तरह पढ़ने आए और उनके पिता भी यहीं से एक आम शोधार्थी की तरह पीएचडी पूरी करके गए हैं। वह फिलहाल कक्षा में जब आएंगे तो अपनी राजनेता की पहचान विश्वविद्यालय के बाहर छोड़ कर आएंगे। आम छात्राें के मन में यह होता है कि यह लोग विदेशों से पढ़कर आए है, इसी मिथ को तोडऩे के लिए वह अब यहां पढ़ने आए हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
रणनीति बना छात्र चुनाव बहाल करवाने के लिए करेंगे आंदोलन
दिग्विजय ने कहा कि वह जल्द ही अपने संगठन के छात्र नेताओं के साथ मिलकर प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने के लिए रणनीति बनाएंगे और एक बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पहले भी जीजेयू के आगे प्रदर्शन कर अप्रत्यक्ष चुनाव बहाल करवाने में कामयाब हुए थे, लेकिन उनकी मांग प्रत्यक्ष रूप से चुनाव की थी तो उनके संगठन ने सरकार में रहते हुए भी उस चुनाव से दूरी बना सरकार पर दबाव बनाने का काम किया था। इसी बीच करोना काल आ गया और चुनवा दोबारा बंद हो गए। अब वह रणनीति के साथ दोबारा उतरेंगे।

कुरुक्षेत्र। नरहरि छात्रावास में छात्रो के साथ भोजन करते हुए दिग्विजय चौटाला। इनसो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें