फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर दास के साहित्य पर मंथन करने की जरूरत

Tue, 21 Jun 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
कबीर जयंत‌ी पर विधायक का स्वागत करते स्थानीय लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
संत कबीर जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। संत कबीर दास कमेटी द्वारा शहर में एक विशाल समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें थानेसर विधायक सुभाष सुधा, नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीर पंथी, महंत महेंद्र  दास शास्त्री, महंत गुरमुख दास शास्त्री ने विधिवत रुप से जयंती समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


विधायक सुधा ने कहा कि युवा पीढ़ी को संत कबीर दास के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सद्गुरु कबीर दास के 618 वें जयंती समारोह पर सुधा ने कहा कि महात्मा कबीर दास का जन्म ऐसे समय में हुआ। जब भारतीय समाज और धर्म का स्वरूप अंधकारमय हो गया था। ऐसे समय संत कबीर दास के साहित्य ने देश व समाज को एक दिशा दिखाने का काम किया।

हरियाणा कबीर पंथ महासभा के संरक्षक एवं नीलोखड़ी के विधायक भगवान दास ने कहा कि संत कबीर दास के जीवन के एक पहलू का अनुसरण करने की जरूरत है। महंत महेंद्रदास शास्त्री व महंत गुरमुख दास शास्त्री ने मेहमानों का स्वागत किया। संस्था के प्रधान के सी चौहान ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संस्था के उपप्रधान ओमप्रकाश, सुलेक चंद, मामराज, कर्मबीर सिंह, ईश्वर सिंह, राजेश, धर्मबीर सहित अन्य पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें