फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: साधु समाज ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

Tue, 05 Aug 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। उपमंडल के मंदिरों की परंपराओं व मान-मर्यादा पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए प्रशासन व सरकार वचनबद्ध है। सोमवार को उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय में षड्दर्शन साधु समाज बड़ा उदासीन अखाड़ा पिहोवा रोड के प्रतिनिधियों की ओर से एसडीएम अभिनव सिवाच को एक पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने मंदिर के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि मंदिरों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि साधुओं ने मांग करते कहा कि मठों व मंदिरों की सेवा का कार्य वहां पर सेवा करते आ रहे साधु-संतों को ही सौंपे।
पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए उपमंडल अधिकारी नागरिक ने मंदिर के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया तथा इस मामले को गंभीरता से सुलझाने के बारे में कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें