शाहाबाद। मुख्यमंत्री से बात करते हरियाणा कर्मचारी संगठन के सदस्य। विज्ञप्ति
शाहाबाद। रिटायर कर्मचारी संगठन हरियाणा संबंधित का शिष्ट मंडल राज्य वरिष्ठ उप महासचिव राजपाल गुंसर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नायब सैनी से उनके निवास स्थान चंडीगढ़ में मिला और अपनी मांगों के बारे में उनसे खुलकर बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर शीघ्र ही गौर करने का आश्वासन दिया। गुंसर ने कहा कि मुख्यमंत्री इस बारे में रिटायर कर्मचारियों की मांगों के बारे में कोई कर समाधान करते है तो रिटायर कर्मचारी संगठन संबंधित अपने बुजुर्गों के संगठन के संघर्ष को टाल सकता है अन्यथा रिटायर कर्मचारी संगठन हरियाणा अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर आने वाले समय में मुख्यमंत्री आवास कुरुक्षेत्र का घेराव करके अपना रोष व्यक्त करेगा और इन बुजुर्गों के आंदोलन करवाने की जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। इस संबंध में रिटायर कर्मचारी संगठन हरियाणा ने सात अगस्त को कुरुक्षेत्र में एक आगामी मीटिंग बुलाई है, जिसमें अगला फसला लिया जाएगा।