फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रांतीय शिविर में कुरुक्षेत्र के साधक-साधिकाओं ने किया योगाभ्यास

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रांतीय ​शिविर में मां सरस्वती को नमन करते योग साधक एवं सा​धिकाएं। संस्था
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय योग संस्थान की हरियाणा इकाई के तत्वावधान में मां भवानी मंदिर चीका में प्रांत स्तरीय योग प्रेरणा शिविर लगाया गया। एक दिवसीय शिविर में कुरुक्षेत्र के 60 साधकों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 450 से अधिक साधक-साधिकाएं पहुंचे।
विज्ञापन

ब्रह्मवेला में प्रधान देसराज ने ध्यान की आवश्यकता, विधि और लाभ बताकर साधना का अभ्यास कराया। चीका इकाई के जिला प्रधान डॉ. विनोद गुप्ता ने भी योग के तरीके बताए। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इनमें कविता, भजन, गीत हरियाणवी एकल नृत्य और संगीत की धुनों के साथ सूर्य नमस्कार किया। लगभग एक घंटे तक योग साधना सत्र में संस्थान के प्रशिक्षित अधिकारियों की ओर से ओम ध्वनि व गायत्री मंत्र उच्चारण, योगासन और प्राणायाम कराए गए। प्रेक्टिकल के साथ साधकों की योग संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
कुरुक्षेत्र के पदाधिकारी प्रेस प्रवक्ता गुलशन ग्रोवर ने बताया कि विशेषज्ञों ने प्रतिदिन योग करने की प्रेरणा देते हुए दूषित खान-पान, निष्क्रिय जीवनशैली, गलत भोजन, आदतें, गलत आचार विचार, पैसों के पीछे दौड़ इत्यादि से सावधान रहने को कहा। पैसों के साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। संस्थान संस्थापक प्रकाश लाल ने कहा कि उन्हें योग का कोई ज्ञान नहीं था। जनकल्याण के लिए और भारतीय सभ्यता व संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन के लिए भारतीय योग संस्थान की स्थापना की थी। योग का नि:शुल्क प्रचार-प्रसार ईश्वरीय कार्य है। जो ईश्वर का कार्य करता है, ईश्वर उसके सभी कार्य स्वयं पूर्ण करते हैं। ओम ध्वनि वैदिक प्रार्थना, शांति पाठ के साथ शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रधान देसराज की पत्नी सुनीता गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश की पत्नी सुशीला, रामपाल गोयल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें