शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय। संवाद
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने विभिन्न स्नातक कोर्सों में सीटों और प्रवेश संबंधी विवरण जारी कर दिया है। छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगी।
कॉलेज में कला, वाणिज्य, कंप्यूटर एप्लीकेशन, फैशन डिजाइनिंग और विज्ञान संकाय के विभिन्न कोर्सों में दाखिले होंगे। कॉलेज प्रशासन के अनुसार बीए (एडेड) में सबसे अधिक 240 सीटें निर्धारित की गई हैं।
इसके अलावा बीकॉम (एडेड) में 60 और बीकॉम सेल्फ फाइनेंस में 40 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। बीसीए सेल्फ फाइनेंस में 60 और बैचलर ऑफ फैशन डिजाइनिंग में 40 सीटें तय की गई हैं।
विज्ञान संकाय में बीएससी लाइफ साइंस (एडेड) में 38 सीटें, बीएससी फिजिकल साइंस (एडेड) में 60 और बीएससी फिजिकल साइंस सेल्फ फाइनेंस में भी 60 सीटों पर दाखिले होंगे।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार संस्थान में छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है। कॉलेज दिल्ली-चंडीगढ़ और अमृतसर जीटी रोड पर स्थित होने के कारण सड़क और रेल मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
सीटों का विवरण:
- बीए (एडेड) – 240
- बीकॉम (एडेड) – 60
- बीकॉम सेल्फ फाइनेंस – 40
- बीसीए – 60
- फैशन डिजाइनिंग – 40
- बीएससी लाइफ साइंस – 38
- बीएससी फिजिकल साइंस (एडेड) – 60
- बीएससी फिजिकल साइंस सेल्फ फाइनेंस – 60
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय। संवाद