फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जूडो चैंपियनशिप में रूकमणि स्कूल के छात्रों ने जीते पदक

विज्ञापन
शाहाबाद। चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले छात्रों को बधाई देती प्रधानाचार्य। संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। माता रूकमणि राय आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने जूडो चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक अपने नाम करके विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य डॉ. दिव्या कौशिक ने बताया कि कक्षा पांचवीं के हरजोत व कक्षा आठवीं के युवराज ने अंडर-14 गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। वीरेन कक्षा 11वीं साइंस ने अंडर-17 में (कैथल) स्वर्ण पदक और 12वीं आर्ट्स के वंश ने अंडर-21 (रोहतक) में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

जिला स्तर पर वीरेन और वंश ने जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी अपने नाम किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों ने छात्रों को बधाई दी। प्रधानाचार्य डॉ. दिव्या कौशिक ने कोच शिवानी व आकाश को इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि हमें अपनी युवा उपलब्धि पर गर्व है। संयोजिका प्रोमिला शर्मा ने विजेता छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें