शाहाबाद। चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले छात्रों को बधाई देती प्रधानाचार्य। संवाद
शाहाबाद। माता रूकमणि राय आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने जूडो चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक अपने नाम करके विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य डॉ. दिव्या कौशिक ने बताया कि कक्षा पांचवीं के हरजोत व कक्षा आठवीं के युवराज ने अंडर-14 गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। वीरेन कक्षा 11वीं साइंस ने अंडर-17 में (कैथल) स्वर्ण पदक और 12वीं आर्ट्स के वंश ने अंडर-21 (रोहतक) में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
जिला स्तर पर वीरेन और वंश ने जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी अपने नाम किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों ने छात्रों को बधाई दी। प्रधानाचार्य डॉ. दिव्या कौशिक ने कोच शिवानी व आकाश को इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि हमें अपनी युवा उपलब्धि पर गर्व है। संयोजिका प्रोमिला शर्मा ने विजेता छात्रों को बधाई दी।