फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आरटीए कार्यालय का 1315 चालान का तीन करोड़ से अधिक बकाया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आरटीए कार्यालय काम करवाने आए लोगों से फिडबैक लेते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के अ​ध
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने शुक्रवार को जिला प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। सुबह 9:35 बजे अंबाला से पहुंची टीम ने कई घंटों तक कार्यालय के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

जांच में आरटीए कार्यालय के 20 में से 19 कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। इस दौरान चौकीदार रात्रिकालीन ड्यूटी के कारण अनुपस्थित रहा। सीएम विंडो पर दर्ज नौ शिकायतों में से छह पेंडिंग पाई गईं। सभी लंबित शिकायतें सहकारी समिति की बसों में पास को मान्य न करने से संबंधित हैं। इन पर तत्काल कार्रवाई के लिए परिवहन आयुक्त को पत्र भेजा गया है। इसके अलावा कार्यालय में लाइसेंस और परिचालक लाइसेंस संबंधी कोई फाइल लंबित नहीं मिली।
आवेदकों से बातचीत में भी कोई शिकायत न आने की पुष्टि हुई। निरीक्षण में 1 जनवरी से अब तक के आंकड़े सामने आए हैं। टीम की ओर से इस दौरान नियम उल्लंघन पर 2743 चालान जारी किए गए जिनका कुल जुर्माना 8.25 करोड़ रुपये निर्धारित हुआ।
विज्ञापन

इनमें से 1428 चालकों ने 4.98 करोड़ रुपये का भुगतान किया जबकि 1315 चालानों का 3.27 करोड़ रुपये बकाया है। व्यावसायिक वाहनों के 1629 पंजीकरण से सरकार को 16.13 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। साथ ही 7547 हैवी मोटर वाहन (एचएमवी) ड्राइविंग लाइसेंस और 366 परिचालक लाइसेंस जारी कर 30.35 लाख रुपये की आय हुई। कार्यालय के पास सरकारी वाहन न होने से दो वाहनों को किराये पर लिया गया है। प्रत्येक पर मासिक 52 हजार रुपये तीन हजार किमी तक और अतिरिक्त दूरी पर 12 रुपये प्रति किमी भुगतान किया जा रहा है।
निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम में अंबाला से निरीक्षक राजेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक रविंद्र सिंह, मुख्य सिपाही प्रवेश कुमार व मुख्य सिपाही प्रवीण कुमार राणा शामिल रहे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा की ओर से सहायक खनन अभियंता रोहित को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। आरटीए कार्यालय पहुंची टीम को मोटर वाहन अधिकारी विजय कुमार जोशी मिले। उन्होंने टीम को कार्यालय से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई और वहीं टीम ने वहां काम करवाने आए लोगों से भी पूछताछ की, जिस दौरान कोई शिकायत नहीं मिली।

कुरुक्षेत्र। आरटीए कार्यालय काम करवाने आए लोगों से फिडबैक लेते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के अध

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें