फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रॉयल वारियर्स ने सैवेज वारियर्स को दो विकेट से हराया

Tue, 02 Jun 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मैच के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। समर कप 2026 के लीग मुकाबले में रॉयल वारियर्स ने सैवेज वारियर्स को दो विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। केसीए-2 नरकतारी मैदान पर खेले गए मुकाबले में सैवेज वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए, जिसके जवाब में रॉयल वारियर्स ने 32.1 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया रॉयल वारियर्स की टीम के गेंदबाजों ने सैवेज वारियर्स को 144 रनों पर ढेर कर दिया। सैवेज वारियर्स की ओर से दक्ष मलिक ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। वहीं युवल ने 10 और विहान ने 17 रन बनाए। रॉयल वारियर्स की ओर से मिपुल ने गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। हर्ष ने दो जबकि उज्ज्वल, लविश और प्रतीक शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन


145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल वारियर्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही, लेकिन कप्तान मनीष ने जिम्मेदारी संभालते हुए नाबाद 50 रन की पारी खेली। लविश ने 13 और शिवा सैनी ने 14 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में युवराज ने नाबाद नौ रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

सैवेज वारियर्स की ओर से रोहित शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 41 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा रियांश, दक्ष मलिक, अभिनव और स्थित प्रज्ञा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


रॉयल वारियर्स के खिलाड़ी मिपुल को पांच विकेट लेने और उपयोगी रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं सैवेज वारियर्स के रोहित शर्मा को उनके संघर्षपूर्ण प्रदर्शन के लिए फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

कुरुक्षेत्र। मैच के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें