फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में लूट: नशीला पदार्थ सूंघाकर दिया वारदात को अंजाम, बदमाशों ने कार चालक से मांगी थी लिफ्ट

Mon, 01 Jan 2024 12:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

पीड़ित ने बताया कि 16 दिसंबर रात 9 बजे वह चमन ढाबा पर मौजूद था। तब वहां मौजूद दो लोगों ने उससे पिहोवा चौक तक जाने के लिए लिफ्ट मांग थी। उन्होंने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश आया तो वह जींद के बत्तख चौक के पास पड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में लिफ्ट लेकर दो युवकों ने चालक को बेहोश कर उसकी कार व मोबाइल छीन लिया। आरोपी चालक को जींद के बत्तख चौक पर फेंककर फरार हो गए। घटना 16 दिसंबर की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सुखबीर सिंह निवासी हंसा पत्ती उचाना खुर्द जिला जींद ने बताया कि 16 दिसंबर रात 9 बजे वह चमन ढाबा पर मौजूद था। तब वहां मौजूद दो लोगों ने उससे पिहोवा चौक तक जाने के लिए लिफ्ट मांग थी। चौक तक लिफ्ट देने की बात सोच कर वह उनको कार में लेकर चल पड़ा, मगर उन्होंने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश आया तो वह जींद के बत्तख चौक के पास पड़ा था। वे उसकी कार व मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। उसने किसी तरह पुलिस को सूचना दी और पिहोवा पहुंचा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें