यमुनानगर। बेखौफ बदमाश यमुनानगर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। आए दिन बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जिस पर काबू पाने में यमुनानगर पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैंं। ज्वेलरी शोरूम में लूट की वारदात के बाद शहर में पुलिस सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया है। बदमाश एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे है। प्रतिदिन स्नैचिंग और चोरी की वारदात हो रही हैं। पिछले तीन दिन में ही स्नैचिंग के कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं मगर पुलिस इन वारदात पर लगाम नहीं लगा पा रही है।
नतीजतन बदमाशों के हौंसले पूरी तरह से बुलंद हैं। यही कारण है के बेखाैफ बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि पुलिस बदमाशों पर अंकुश लगाने में नाकाम है। जिस कारण बदमाश पूरे जिले में अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन सुनिश्चित करे कि जिले में व्यापारी और आमजन बदमाशों से सुरक्षित है।