फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज कर्मियों ने की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मियों ने वीरवार को 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वीरवार दोपहर 12 बजे शुरू की गई हड़ताल आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी। इसके उपरांत महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
हड़ताल पर 60 से ज्यादा कर्मचारी बैठे जबकि अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे, जिन्होंने जमकर रोष जताया। यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर सांझा मोर्चा के बैनर तले की गई इस हड़ताल में पिहोवा सब डिपो के कर्मचारियों के साथ कुरुक्षेत्र डिपो के कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों से उनकी कई मांगें लंबित हैं लेकिन यूनियन के पदाधिकारियों के साथ महानिदेशक से वार्ता में सहमति बनी थी लेकिन मानी मांगों को आज तक लागू नहीं किया गया। इसी वजह से कर्मचारियों और यूनियनों के पदाधिकारियों में रोष गहराया हुआ है और वे भूख हड़ताल करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

यूनियन के प्रेस प्रवक्ता रंजीत करोड़ा ने बताया कि मानी गई मांगों को लागू करने के लिए विभाग के मुख्यालय की ओर से आज तक कोई पत्र नहीं भेजा, जिस कारण सभी कर्मचारियों में रोष है। मुख्य मांगाें में परिचालकों, चालकों व लिपिकों की वेतन विसंगति दूर करके ग्रेड-पे बढ़ाना, चालक-परिचालकों को सीमित ओवर टाइम व रात्रि ठहराव करने व भुगतान करने के अलावा अन्य मांगे भी शामिल है। हरियाणा रोजवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान नरेंद्र पांचाल ने बताया कि मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर इस भूख हड़ताल में भाग लिया और लंबित मांगों को मनवाने के लिए जमकर नारेबाजी की। मांगों के संबंध में आज शुक्रवार को महाप्रबंधक को रोडवेज महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें