कुरुक्षेत्र। तेज रफ्तार ट्रक ने लाडवा रोड पिपली चौक पर बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक युवक को कुचलते हुए निकल गया, जिसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अजराना कलां के रहने वाले 29 वर्षीय गोपाल के रूप में हुई है।
मृतक के चाचा देवीदयाल की शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
आकाश नगर के रहने वाले देवीदयाल ने बताया कि वह और उनका भतीजा गोपाल अपने निजी काम से दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब दोनों अपनी मोटरसाइकिलों से लाडवा के लिए रवाना हुए थे। उसी समय जब पिपली चौक के पास पहुंचे तभी लाडवा की ओर से आ रहे ट्रक ने गोपाल की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से वह सड़क पर गिर गया, और ट्रक के टायर उसके ऊपर निकल गए। जिसे राहगीरों की मदद से एलएनजेपी नागरिक अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद