कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे पर खड़ी पहले आई इलेक्ट्रिक बसें। संवाद
- फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज परिवहन निगम के निर्देश पर जल्द ही कुरुक्षेत्र मुख्यालय को 10 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलने वाली है। इसके बाद नए बस अड्डे पर रोडवेज के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 20 हो जाएगी। विभाग की ओर से इस संबंध में योजना तैयार कर ली गई है। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए अब सड़क पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
मुख्यालय की ओर से इस संबंध में 7 अप्रैल को बातचीत कर उचित निर्देश दिए हैं। यह भी स्पष्ट किया गया कि बसें आने से पहले इनके लिए चार्जिंग स्टेशन का इंतजाम किया जाए। इसलिए नए बस अड्डे पर पहले से 10 बसों के लिए स्थापित दो चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाते हुए आगामी 10 गाड़ियों को ध्यान में रख कुल 10 इलेक्ट्रिक बसों के लिए स्टेशन की संख्या चार की जाएगी।
अभी डेट फाइनल नहीं, बातचीत का दौर जारी : महाप्रबंधक शेर सिंह ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज विभाग गंभीर है। इसलिए 10 नई इलेक्ट्रिक बसों को कुरुक्षेत्र डिपो में भेजने की योजना बनाई जा रही है। बसें कब तक पहुंचेंगी, इसके बारे में फिलहाल कोई तारीख फाइनल नहीं हो पाई। उच्चाधिकारियों के साथ अभी बातचीत का दौर जारी है।
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे पर खड़ी पहले आई इलेक्ट्रिक बसें। संवाद- फोटो : Archive