फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डॉ. कृष्ण कांत ने संभाला आयुष विवि कुलसचिव का पदभार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विवि के नवनियुक्त कुलसचिव को पहले दिन शुभकामनाएं देते कुलपति, अन्य अ​धिकारी। - फोटो : Archive
विज्ञापन
फोटो 11
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने बुधवार को पदभार संभालते ही विद्यार्थियों और शोधार्थियों का उचित मार्गदर्शन कर सर्वांगीण विकास में सहयोग का भरोसा दिया। पदभार ग्रहण के तुरंत बाद डॉ. गुप्ता महिला छात्रावास का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
डॉ. कृष्ण कांत ने कहा कि वे कुलपति के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के समग्र विकास, प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्यकुशलता को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर नए कुलसचिव का कुर्सी संभालने से पहले सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. धीमान ने कहा कि डॉ. गुप्ता के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता का विश्वविद्यालय को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी और संस्थान विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। डॉ. गुप्ता इससे पूर्व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में कुलसचिव पद पर कार्यरत रहे हैं। इस अवसर पर निवर्तमान कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, उप कुलसचिव विकास शर्मा, अतुल गोयल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणधीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. हेतल दावे, प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला, प्रो. सीमा रानी, प्रो. विदुषी त्यागी, प्रो. आशु, उपनिदेशक (लोकल ऑडिट) डॉ. सविता रानी, वित्त अधिकारी अशोक ग्रोवर और सहायक कुलसचिव राम निवास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें