कुरुक्षेत्र। स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए यूनियन के पदाधिकारी बुधवार को महाप्रबंधक से वार्ता करेंगे।
कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से लंबित मांगें पूरी न होने से मानसिक व शारीरिक तौर पर परेशान हैं।
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान नरेंद्र पांचाल ने बताया कि कर्मचारियों व सभी यूनियनों की तरफ से विभाग के अधिकारियों को लंबित मांगों के संबंध में लिखित में कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन इन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया।
लंबित मांगों में चालक-परिचालकों को ओवर टाइम व यात्री भत्ता हर माह देना, डीजल टैंक को बढ़ाकर 400 लीटर करने, सभी बसों में आगे पीछे कैमरा लगाना, गर्मियों में पानी के कैंपर की जगह बनाना, कौशल रोजगार निगम के परिचालकों को वेतन आदि शामिल है। संवाद