फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे जाम रहा रोडवेज बसों का चक्का, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
नए बस अड्डे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को सुबह 10 से 12 बजे तक बले चक्का जाम किया गया। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि जो बसें सुबह 10 बजे से पहले अड्डा परिसर से बाहर निकल चुकी थीं, वे रूट पर चलती रहीं। उसके बाद 10 से लेकर 12 बजे तक कोई भी अड्डा परिसर से अपनी जगह से नहीं हिली।
मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने नया बस अड्डा परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यक्षता राज्य कमेटी सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य सुखविंद्र सिंह ब्याना ने की। रणजीत करोड़ा ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण रोडवेज विभाग को घाटा हो रहा है। रोडवेज बेडे़ में बसों की संख्या घटकर लगभग 2700 हो चुकी है, जबकि सरकार बेडे़ में हर साल नई बसें लाने का झूठा ढिंढोरा पीट रही है। इसके अलावा सरकार निजी बसों को लंबे परमिट देने जा रही है। यह जनता के साथ धोखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखविंद्र ब्याना ने कहा कि साझा मोर्चा सरकार विभाग में नई दस हजार बसें लाने एवं कर्मचारियों की एनपीसी से पुरानी पेंशन बहाल करने एवं 30 सूत्रीय मांग पत्र की सभी मांगे मानकर लागू करे अन्यथा 13 मार्च को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी परिवहन मंत्री एवं सरकार की होगी। धरना प्रदर्शन में सभी यूनियनों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधान रविंद्र कुमार, प्रधान नरेंद्र कुमार, प्रधान सुरेंद्र बारवा, प्रधान राजेंद्र कुमार, प्रधान गगन ढिल्लो, प्रधान नरेश सरवारा, प्रधान प्रिंस, पूर्व प्रधान शशिभूषण शर्मा, प्रधान विपिन कुमार, कार्यकारी प्रधान राजेश गोयल, सचिव रणजीत करोड़ा, सचिव जय कुमार, नरेश कुमार, प्रदीप शर्मा, धर्मपाल व ओमप्रकाश सहित कई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें