फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लोकल रूटों पर नहीं चलीं रोडवेज की बसें, यात्रियों को हुई परेशानी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहीदी समागम में जाती रोडवेज की बसें। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहीदी समागम को सफल बनाने के लिए रोडवेज विभाग ने 100 से अधिक बसों को कार्यक्रम स्थल तक चलाया। प्रशासनिक निर्देशों के बाद ये बसें स्थानीय रूटों से हटाकर सीधे आयोजन स्थल के लिए चलाई गईं। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर सुबह और शाम के समय बसों की उपलब्धता बेहद कम होने से यात्रियों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कई बस अड्डों पर भीड़ इतनी बढ़ गई कि लोगों को मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित छोटे बस स्टॉप पर तो स्थिति और भी खराब रही, यहां बसें न मिलने से लोगों को घंटों खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन

एक घंटे करना पड़ा बस का इंतजार
लाडवा निवासी राकेश कुमार, रोहित ने रोष जताते हुए बताया कि सरकार हर बड़े कार्यक्रम के दौरान लोकल रूटों से बसें हटाकर आयोजन स्थल पर लगा देती है। रोहित ने कहा कि उन्हें बस के लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
सरकार कार्यक्रमों के लिए लोकल रूटों से न हटाए बसें
यात्री राजकुमार का कहना है कि सरकार हर बार बड़े कार्यक्रमों के नाम पर लोकल रूटों की परिवहन सेवाएं बाधित कर देती है जिससे आम जनता को काफी परेशानी होती है। इस तरह की व्यवस्थाओं से न केवल परिवहन सेवाएं प्रभावित होती हैं बल्कि सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग भी होता है। क्योंकि जिन रूटों पर प्रतिदिन सैकड़ों यात्री निर्भर रहते हैं, वहां बस सेवा लगभग ठप हो जाती है।
विज्ञापन

सरकार के आदेशों का पालन : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह ने बताया कि शहीदी समागम एक बड़ा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है। विभागीय उच्च अधिकारियों की तरफ से बसों को उपलब्ध कराने के निर्देश मिल थे। इसके बाद 100 से अधिक बसों को कार्यक्रम में तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें