कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 में मुख्य सड़क पर ही बैठे आवारा कुत्ते। संवाद
कुरुक्षेत्र। सुप्रीम कोर्ट की ओर से लावारिस कुत्तों को पकड़े जाने के आदेश के बावजूद नगर प्रशासन अपना अभियान तेज नहीं कर पा रहा है। शहर में ही करीब तीन हजार कुत्ते हैं जिनमें से पिछले 15 दिन में करीब 400 कुत्ते ही पकड़े जा सके हैं।
इसके लिए नगर प्रशासन ने एक निजी फर्म को ठेका दिया है जिसने अपना काम भी शुरू कर दिया है लेकिन इसके विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन के पास लगातार शिकायतें आ रही हैं जिनमें कुत्ते पकड़े जाने के दौरान व इनके रखरखाव में नियमों की अवहेलना के आरोप भी लगाए गए हैं। ऐसे में प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है और भरोसा दिया जा रहा है कि हर नियम का पालन किया जाएगा।
अभियान जारी रखा जाएगा : डीएमसी
डीएमसी अमन वर्मा का कहना है कि कुत्ते पकड़े जाने का अभियान जारी रखा जाएगा लेकिन इसमें सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देश व नियमों की अवहेलना नहीं होने दी जाएगी। संबंधित फर्म को भी इस संबंध में कड़े निर्देश दे दिए गए हैं।