कुरुक्षेत्र। सड़क निर्माण कार्याें का शुभारंभ करने पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा। स्वयं
कुरुक्षेत्र। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सोमवार को सेक्टर-5 और पिपली रोड पर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इससे पहले भगवान परशुराम कॉलेज से सेक्टर-2 और पांच डिवाइडिंग रोड तक लगभग 97.97 लाख राशि से बनने वाली 18 मीटर चौड़ी बिटुमिन सड़क निर्माण कार्य, पिपली रोड से कृषि विभाग की भूमि (भगवान परशुराम काॅलेज सेक्टर पांच और सात डिवाइडिंग रोड के रास्ते) तक 150.27 लाख की लागत से बनने वाली बिटुमिन सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा पिपली रोड से मकान-216पी से 163पी और 163पी से 928पी तक (ज्ञानदीप प्राइमरी स्कूल के पास मकान-620 के रास्ते) सेक्टर-7 से 10 डिवाइडिंग रोड पर 134.64 लाख की लागत से बनने वाली 18 मीटर चौड़ी बिटुमिन सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखें। कोताही बरतने पर सरकार नियमानुसार कार्रवाई करेगी। पूर्व राज्यमंत्री के अनुसार थानेसर हलके के गांव और शहरों में विकास कार्यों को तेजी से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। शहर के विकास में मुख्यमंत्री नायब सैनी बजट की कोई कमी नहीं रख रहे। किसी भी प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास ले जाने की देरी है। वहां से परियोजना को मंजूरी साथ के साथ मिल रही है। इस अवसर पर पार्षद मोहन लाल अरोड़ा, दरबारा सैनी, महिंद्र मेहता, राकेश मेहता, प्रेम नारायण अवस्थी और रामचंद्र नरवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। सड़क निर्माण कार्याें का शुभारंभ करने पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा। स्वयं