कुरुक्षेत्र। न्यू अनाज मंडी धर्मशाला में आरएमपी एसोसिएशन की ओर से बैठक आयोजित की गई। डॉ. जसवंत संग्रोहा को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से कुरुक्षेत्र का प्रधान बनाया गया। उपप्रधान महेंद्र मथाना, कैशियर धर्मवीर राई हरियापुर, थानेसर ब्लॉक के प्रधान डॉ. सत्यनारायण शर्मा, थानेसर उपप्रधान डॉ. करण भारद्वाज, लाडवा ब्लॉक के प्रधान डॉ. रामकुमार सरोहा, उपप्रधान डॉ. संजीव मथाना, शाहाबाद ब्लॉक के प्रधान डॉ. जोधा सिंह, उप प्रधान डॉ. दर्शन सिंह, पिहोवा ब्लॉक के प्रधान डॉ. गुरमुख, उपप्रधान डॉ. दिलीप, बाबैन ब्लॉक के प्रधान डॉ. नायब राठी और उपप्रधान डॉ. गौतम कुंडू को चुना गया। डॉ. संग्रोहा ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से लगातार समाजहित में कार्य किए जाते रहे हैं। गर्मियों में मीठे पानी की छबील, रक्तदान शिविर सहित कई सामाजिक कार्य किए गए। लोक भलाई के कार्य आगे भी जारी रहेंगे।