लाडवा। सड़क ठीक करने के लिए पैच वर्क करते कर्मचारी। संवाद
लाडवा। गांव समालखा से रादौर यमुनानगर मार्ग को जोड़ने वाली सड़क 20 दिन पहले ही बनाई गई है। ये सड़क जगह- जगह से उखड़ गई है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष बना हुआ है। सुखदेव सिंह, जगीर सिंह, समय सिंह सहित गांव के सरपंच सोहन सिंह ने लगाते हुए कहा कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। अब ठेकेदार द्वारा टूटी सड़क को ठीक करने के लिए व खानापूर्ति के लिए पैच वर्क (टाकिया) लगाई जा रही हैं। जब ठेकेदार से फोन पर बातचीत करने की कोशिश की जाती है तो ठेकेदार फोन नही उठाते।
गांव के ऐतिहासिक गुरुद्वारा जहां साल भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। शहीदी पर्व पर तो भीड़ ओर कई गुना बढ़ जाती है। उसके पास से गुजरने वाली सड़क भी पिछले छह महीने से अधूरी पड़ी हुई है। इस पर वाहन गुजरते समय धूल मिट्टी उड़ती है, जिससे इस पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं गांव के सरपंच सोहन सिंह ने कहा कि सरकार व सीएम नायब सिंह सैनी क्षेत्र में जोरों से कार्य करवा रहे हैं परंतु लापरवाह अधिकारी घटिया सामग्री प्रयोग कर सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऐसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।