मुलाना में जरूरतमंदों को कंबल देते थाना प्रभारी व समाजसेवी। संवाद
मुलाना। कड़ाके की ठंड को देखते हुए थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल वितरित किए। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल परिसर व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से प्रभावित लोगों को कंबल दिए। थाना प्रभारी ने कहा, मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग की सराहना की। संवाद
मुलाना में जरूरतमंदों को कंबल देते थाना प्रभारी व समाजसेवी। संवाद