फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बच्चों में बढ़ रहा डायरिया का खतरा, अस्पताल में रोज आ रहे 25 मरीज

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल त्यागी बच्ची का इलाज करते हुए। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी के कारण बच्चों में डायरिया के मामले बढ़ रहे हैं। लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) की ओपीडी में प्रतिदिन 70 से 75 बच्चे इलाज के लिए आते हैं। इनमें से करीब 25 बच्चे डायरिया और पेट संबंधी समस्याओं से ग्रस्त होते हैं।
विज्ञापन

दो से तीन बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन ने इस स्थिति से निपटने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मोदगिल ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और पानी की कमी डायरिया का प्रमुख कारण है। छोटे बच्चों में यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अस्पताल ने डायपर, डायरिया बेड और ओआरएस केंद्र स्थापित किए हैं। आवश्यक दवाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें