पिहोवा। राइस मिलर्स वीरवार को सड़क पर उतर आए और एफसीआई गोदाम के बाद जमकर रोष जताया। उन्होंने ठेकेदार व प्रशासन पर मिलीभगत कर उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए। मिलर्स ने कहा कि उनकी चावल से भरी गाड़ियां चार दिन से गोदाम के बाहर खड़ी है लेकिन प्रशासन उनकी गाड़ियां खाली नहीं करवा रहा। उन्हें इसके लिए 30 जून तक का समय दिया हुआ है लेकिन प्रशासन मिलीभगत कर उन्हें परेशान करने में लगा है। मिलर्स का कहना है कि ठेकेदार जानबूझकर उनकी गाडियां खाली नहीं करवा रहे।
सिर्फ सैलर संचालकों की गाड़ियां ही खाली नहीं करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि उधर एफएसीआई प्रबंधक खेत्रपाल का कहना है कि कुछ लेबर समस्या के चलते ही गाड़ियां खाली नहीं करवाई जा सकी। इसका समाधान करवाया जा रहा है।