फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लेकर विशेष अभियान समीक्षा बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। ब्लॉक के गांव बिंट में सोमवार को सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के नामांकन में वृद्धि तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन


बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का वन-टू-वन रिव्यू किया। इस दौरान एएनसी पंजीकरण, पात्र लाभार्थियों की पहचान तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के आवेदनों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। जिन आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकन शून्य अथवा अपेक्षाकृत कम पाया गया, वहां पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा बैठक में पोषण संबंधी गतिविधियों, गंभीर कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की निगरानी, पोषण ट्रैकर के प्रभावी उपयोग तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति करने तथा लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी निर्मला देवी ने भी आंगनवाड़ी केंद्रों में संचालित गतिविधियों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है। वही पोषण ओर मातृ वंदना योजना के बारे में शिक्षा देवी, रेखा रानी तथा प्रवीण कुमार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की। बैठक में सुपरवाइजर पुष्पा देवी, रवीना, ऋतु रानी, नेहा रानी, सहित सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें