कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य 26 जून को अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के प्रति लोगों को जागरूक करना है। ये शिविर नीतिका भारद्वाज, सीजेएम एवं सचिव की देखरेख में चल रहे हैं। गांव छज्जूपुर, तलहेड़ी और आईटीआई पिहोवा में शिविर लगाए गए। पैनल अधिवक्ता हरपाल सिंह और पुलिस प्रतिनिधियों ने नशा मुक्त भारत अभियान पर जानकारी दी। उन्होंने मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों, नशे की रोकथाम और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज अधिनियम 1985 के प्रावधान बताए। आमजन को उपलब्ध कानूनी उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। लोगों को नशामुक्त समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित लोगों ने समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग का संकल्प लिया।