फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रिटायर्ड अतिथि अध्यापकों का प्रदर्शन कल, सौंपेंगे ज्ञापन

Sat, 18 Jul 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हाईकोर्ट के आदेशों को लागू करने की मांग को लेकर लघु सचिवालय में अतिथि अध्यापकों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 24वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता जिला पलवल के रिशाल कुमार ने की।
विज्ञापन

इस दाैरान आंदोलनरत अतिथि अध्यापकों ने घोषणा की कि 19 जुलाई को प्रदेशभर से सेवानिवृत्त अतिथि अध्यापक कुरुक्षेत्र पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। रिशाल कुमार और यादराम ने कहा कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में वर्षों तक सेवाएं देने वाले हजारों अतिथि अध्यापक बिना पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों के घर लौटने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि कई अतिथि अध्यापकों का निधन भी हो चुका है, जबकि उनके परिवारों को किसी प्रकार की आर्थिक सुरक्षा नहीं मिली। उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने फैसलों में सरकार को 28 मई 2014 से संबंधित लाभ, एरियर, पेंशन और एक्सग्रेशिया का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा में भी सरकार सेवानिवृत्त अतिथि अध्यापकों को भी नियमित मानते हुए एरियर, ग्रेच्युटी और पेंशन प्रदान करे।
उन्होंने यह भी कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने अप्रैल 2026 में हरियाणा सरकार की वर्ष 2014 की नियमितीकरण नीतियों को वैध ठहराया है।
इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण के पक्ष में आदेश दिए हैं। संगठन का दावा है कि प्रदेश के सभी कार्यरत अतिथि अध्यापक इन नीतियों की पात्रता पूरी करते हैं, इसलिए नियमितीकरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें