फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 29 मई से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। डॉ. बलजीत सिंह सहारण और दूसरे अधिकारियों ने इस अभियान की बारीकियों के बारे में विचार विमर्श किया। विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को खेतीबाड़ी से संबंधित जानकारी दी जाएगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर) द्वारा देशभर में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 700 से ज्यादा जिलों में 29 मई से प्रारंभ होकर 12 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिक एवं मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय कृषि कर्मियों के साथ टीम बनाकर प्रतिदिन अलग-अलग गांवों में पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद करेंगे तथा उन्हें खेती-किसानी के संबंध में अपने स्तर पर और जागरूक करेंगे। आधुनिक व आदर्श खेती के साथ ही, यह एक देश, एक कृषि, एक टीम की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस रचनात्मक व महत्वाकांक्षी अभियान के पीछे मकसद यहीं है कि हमारी खेती उन्नत-विकसित हो और हमारे किसानों को इसका सीधा फायदा मिलें। साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना भी उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें