कुरुक्षेत्र। लाडवा भाजपा द्वारा वीरवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं नेतृत्व करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी ने की।
बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रमुख, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत मीडिया प्रभारी शैलेश वत्स व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र बाखली द्वारा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर स्तर पर अनुशासन, सुरक्षा एवं समन्वय का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि यह आयोजन कुरुक्षेत्र के इतिहास में एक गौरवपूर्ण स्मृति के रूप में दर्ज हो। बैठक में सुशील राणा, कार्यालय प्रभारी गुलशन कलाल माजरा, जिला उपाध्यक्ष देवी दयाल, रोशन बेदी, राजेंद्र बाखली, अनु माल्यान, जिला सचिव रेनू खुगर, सतपाल मास्टर, राजदीप, राहुल शर्मा, ललित माट्टा उपस्थित रहे।