फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों से नगद पुरस्कार व भीम अवार्ड के लिए आवेदन किए आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
निदेशक खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा पंचकूला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक विजेता/प्रतिभागी खिलाड़ियों से नकद पुरस्कार और भीम अवार्ड के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये 1 जनवरी 2019 से 31 मार्च 2020 तक की अवधि की खेल उपलब्धियों के आधार पर 15 अगस्त तक आमंत्रित किए गए थे। कई खिलाड़ी किसी कारणवश निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाए, इसलिए अब पात्र खिलाड़ी 15 अक्टूबर तक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुरुक्षेत्र के कार्यालय में ये आवेदन कर सकता है। ये जानकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी बलबीर सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नकद पुरस्कार के लिए खिलाड़ी की खेल उपलब्धि 1 जनवरी 2019 से 31 मार्च 2020 के बीच की होनी चाहिए। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में होना चाहिए जिसका नमूना खेल विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आवेदन के साथ खिलाड़ी को खेल उपलब्धियों की सत्यापित प्रतियां भी संलग्न करनी होगी। खिलाड़ी हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। उसे इसका प्रमाण भी आवेदन के साथ लगाना होगा। खिलाड़ी द्वारा हरियाणा राज्य की तरफ से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक अर्जित किया गया हो तो उसका राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का प्रमाण पत्र जिसमें खिलाड़ी द्वारा हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो साथ लगाना होगा। इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व का स्पोर्टिंग सर्टिफिकेट लगाना होगा। आवेदन के साथ बैंक खाता, बैंक का आईएफएससी कोड, यूनिक कोड, आधार कार्ड की प्रति, प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट से प्रमाणित एफिडेविट संलग्न करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें