फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोड पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
रेलवे रोड पर दुकानदारों के सामान को उठाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नगर परिषद की टीम ने मंगलवार को रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानदारों की ओर से सड़क के किनारे रख गया सामान को जब्त किया गया और कई को चेतावनी दी गई। कई दुकानदारों ने खुद ही सामान दुकान के अंदर कर लिया। परिषद की इस कार्रवाई में 25 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को उपायुक्त मुकुल कुमार ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को अतिक्रमण हटवाने के सख्त आदेश दिए थे। इस पर मंगलवार को नगर परिषद के अधिकारी उपायुक्त के आदेश का पालन करते हुए फील्ड में उतरे। नगर परिषद की टीम दोपहर करीब तीन बजे रेलवे रोड पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

टीम ने दुकानदारों की ओर से दुकान के आगे सड़क के किनारे रखा सामान जब्त किया और चार टिप्परों की मदद से नगर परिषद पहुंचाया। इस दौरान पाइप को हटवाने को लेकर दुकानदार और अधिकारियों के बीच बहस भी हुई। करीब डेढ़ घंटा चले अभियान के बाद रेलवे रोड की हालत पहले से कुछ सुधरी नजर आई।
विज्ञापन

नगर परिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर रूप रविंद्र बिश्नोई ने कहा कि उपायुक्त मुकुल कुमार और जिला नगर आयुक्त ममता शर्मा के निर्देशानुसार अभियान को चलाया गया है। यह अभियान जारी रहेगा।कार्रवाई के दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया है। वहीं कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि यदि फिर से उन्होंने अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान में सफाई निरीक्षण संजय, सेनिटेशन ब्रांच से अनूप, आकाश, सचिन, सोनू सहित कई सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें