फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तेज धूप से राहत, 48 घंटों में बदलेगा मौसम

Wed, 17 Dec 2025 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में लगातार दूसरे दिन भी तेज धूप निकलने पर लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिली। धूप निकलने का सीधा असर तापमान पर भी देखने को मिला, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में हुई इस बढ़ोतरी से सुबह और शाम के समय ठंड का असर कम महसूस किया गया। लोग हल्की धूप का आनंद लेते नजर आए और बाजारों व पार्कों में चहल-पहल भी बढ़ी।हालांकि दिन के दौरान करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने लोगों कुछ हद तक परेशान भी किया। खासकर दोपहर के समय हवा चलने से धूप की गर्माहट के बावजूद ठंडक का अहसास बना रहा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया कि आने वाले 48 घंटों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। उनके अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और सुबह व शाम के समय गर्म कपड़ों का उपयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें