फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से राहत, दोपहर में चढ़ा पारा

विज्ञापन
सुबह के समय हुई बारिश के दौरान सड़क से गुजरते वाहन सवार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। चिलचिलाती गर्मी के बीच बुधवार की सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी ने राहत देने का काम किया। वहीं दोपहर में पारा चढ़ने से लोग गर्मी से परेशान रहे। वहीं हल्की बूंदाबांदी के किसान खुश हो गए।
सुबह ही आसमान काले बादल छाए हुए थे। ठंडी-ठंडी हवा चल रही थी। इसी बीच हल्की बरसात शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि यह राहत कुछ देर के लिए ही थी, क्योंकि 11 बजे के बाद सूर्य देवता ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोग त्रस्त थे और इंद्रदेव से बारिश करने की प्रार्थना कर रहे थे।
विज्ञापन

इंद्रदेव ने उनकी प्रार्थना सुन ली और क्षेत्र में कहीं जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह 10 बजे के बाद बूंदाबांदी रुक गई। इसके बाद पारा चढ़ना शुरू हो गया। दोपहर को पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि शाम को फिर से ठंडी हवा चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.2 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र में हुई हल्की बूंदाबांदी से किसानों भी खुश हो गए। उनका कहना है कि कुछ दिनों बाद ही धान की पौध लगानी है। इसलिए खेतों को पानी की जरूरत है। पौध लगाने से पहले हुई बूंदाबांदी उनके लिए शुभ संकेत है। अगर शुरुआत अच्छी है तो सब कुछ अच्छा ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें