फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समर कैंप के लिए पंजीकरण 30 तक, गायन, वादन, नृत्य सीख सकेंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र शीला नगर द्वारा एक जून से 10 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। केंद्र के सदस्य जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि समर कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन 30 मई तक होगा।
विज्ञापन

कैंप में बच्चे गायन, वादन, नृत्य इत्यादि सीख सकते हैं। नृत्य में वेस्टर्न डांस और क्लासिकल डांस सिखाया जाएगा तथा हरमोनियम, गिटार व कांगो आदि भी सिखाया जाएगा। जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि समर कैंप में 28 मई तक पंजीकरण करवाने वाले बच्चों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से आकर्षक इनाम दिया जाएगा। 28 मई तक आने वाली एंट्री के नाम ड्रॉ में शामिल किए जाएंगे जिसमें से पहले तीन को आकर्षक इनाम मिलेगा। ड्राॅ में शामिल होने के लिए 28 मई से पहले ही नाम रजिस्टर करवा लें। समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों के दांतों व आंखों का भी निशुल्क चेकअप किया जाएगा। जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा हर वर्ष समर कैंप का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें