फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण तीन जून से

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। जानकारी देती हुई प्राचार्या सविता कुमारी।
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अब विद्यार्थी कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे। इसके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से 28 मई को दाखिले का शेड्यूल जारी किया गया है। इससे कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ भी उमड़ने लगी है। उक्त जानकारी राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां की प्राचार्य डॉ. सविता कुमारी ने दी। उन्होंने कहा कि जारी शेड्यूल के अनुसार कॉलेजों में दाखिले के लिए तीन जून से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी, जो कि 25 जून तक चलेगी जबकि दस्तावेजों की जांच पांच जून से 28 जून तक होगी। इससे पहले 29 मई से एक जून तक कॉलेजों को अपनी प्रोफाइल भरनी होगी, जिसमें कॉलेज का वर्णन, दाखिला नोडल अधिकारी, कॉलेज बैंक डिटेल, यूजी प्रोग्राम, सीटों की उपलब्धता, सब्जेक्ट ग्रुपिंग, फीस आदि की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन


डेटा फ्रीज होने के बाद किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। विद्यार्थी ओटीपी आधार पर अपने आवेदन में संशोधन तीन से 26 जून तक कर सकेंगे। दो जुलाई को पहली प्रोविजनल तथा तीन जुलाई को पहली फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। विद्यार्थी आठ जुलाई तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें