फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दयालपुर की थी रीना, नहर में कुदकर दी जान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पोस्टमार्टम करवाने के दौरान शव को लेने के लिए मोर्चरी हाउस के बाहर खड़े परिजन। संव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मिर्जापुर गांव के समीप मंगलवार देर शाम नहर में कूदी महिला के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। महिला नहर के पास कुछ देर तक संदिग्ध हालात में खड़ी रही।
विज्ञापन

लोगों ने उसे वहां देखकर रोकने का प्रयास भी किया लेकिन जैसे ही लोग उसे रोकने के लिए आगे बढ़े महिला ने नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस व गोताखोर प्रगट सिंह को सूचित किया। सूचना मिलते ही गोताखोर प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे और महिला को लगभग 10 मिनट में ही नहर से निकालकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान दयालपुर के बाजीगर काॅलोनी की रहने वाली 40 वर्षीय महिला रीना के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रीना अपनी एक बेटी के साथ अपने पति सतपाल से अलग रहती थी। उसका पति अपनी दो बेटियों के साथ रहता है।
विज्ञापन

रीना मानसिक रूप से परेशान थी जिसके लिए पिछले कुछ दिनों से उसका उपचार भी चल रहा था। थर्ड गेट चौकी प्रभारी विनोद ने बताया कि सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से महिला को बाहर निकाला गया लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पोस्टमार्टम करवाने के दौरान शव को लेने के लिए मोर्चरी हाउस के बाहर खड़े परिजन। संव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें